शिवाजी डिफेंस कैरियर एकेडमी के छात्रों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दबदबा

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य स्तरीय 28वीं सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के चयन में शिवाजी डिफेंस कैरियर एकेडमी, चांदपलिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकेडमी के छह छात्रों ने विभिन्न ट्रैक इवेंट्स में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर चयन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार: प्रदुम्न प्रजापति ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वजीत चौहान ने 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अर्जित किया।मनीष राजभर ने 800 मीटर में प्रथम स्थान पाया।शम्भु ने 3000 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।धीरज कुमार ने 5000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पाया।धीरज शर्मा ने 1500 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में चयन के उपरांत, एकेडमी परिसर में इन विजेता छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य बी आर इंटर कॉलेज गोरखनाथ द्विवेदी, सच्चिदानंद द्विवेदी, निखिल द्विवेदी, जितेंद्र उर्फ गुरुदेव, दीपक यादव, इम्तियाज अहमद, राहुल यादव सहित एकेडमी के सभी छात्र और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि ये सभी प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में लखनऊ में 29-30 जुलाई को प्रतिभाग करेंगे। एकेडमी के प्रशिक्षकों ने आशा व्यक्त की है कि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट रहेगा और वे राज्य को गौरवान्वित करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

9 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

21 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

21 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

21 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

21 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 hours ago