लंगड़ी देवरिया में आरओ प्लांट कर्मचारी को मारी गई गोली, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लंगड़ी देवरिया स्थित एक आरओ प्लांट पर काम करने वाले युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दीप्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अमरेश कुशवाहा उर्फ छोटू (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अयोध्या कुशवाहा, निवासी लंगड़ी देवरिया के रूप में हुई है। वह सुबह अपने कार्यस्थल “खुशी आरओ प्लांट” पर काम कर रहा था, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई, जिसके बाद हमलावरों ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी।गोली लगने के बाद घायल अमरेश को उसके परिजनों द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।घायल के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

37 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

43 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

48 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago