दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कालेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा किया गया जागरूक

शत-प्रतिशत मतदान से सशक्त होगा लोकतंत्र– डॉ. हरिन्द्र यादव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कालेज चौक बाजार महराजगंज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रातः काल राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी तथा स्काउट व गाइड के छात्रों द्वारा एक विशाल भव्य रैली निकाली गई जिसको विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्रों ने नगरवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। रैली में लगाए गए नारों की गूंज से पूरा नगर गूंज उठा। आधी रोटी खाएंगे मतदान करने जाएंगे, जाति पर ना धर्म पर वोट देंगे कर्म पर आदि नारों से रैली को सफल बनाया। तत्पश्चात् विद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा जागरूकता अभियान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 12 के छात्र राहुल विश्वकर्मा तथा छात्रा सपना गुप्ता ने मतदाता जागरूकता से संबंधित विचार प्रकट कर मतदान करने हेतु प्रेरित और जागरूक किया। वहीं प्रधानाचार्य हरिन्द्र यादव ने कहा कि जब अधिक से अधिक मतदान होगा तभी एक सशक्त लोकतंत्र होगा। सशक्त देश ही विकसित देश की श्रेणी में आएंगे। हमारा देश निश्चित ही विकास की ऊंचाइयों को स्पर्श करे इसके लिए मजबूत लोकतंत्र का होना अनिवार्य है। इसलिए मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत सभी को शपथ लेनी चाहिए कि अपने गांव नगर में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु आमजन को प्रेरित करें ।कार्यक्रम का संयोजन रामसुख यादव एवं संचालन डॉ राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया । इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह, लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, डॉ. पंकज कुमार गुप्त, सूर्य प्रकाश गुप्त, आशुतोष कुमार, कृष्णानंद शुक्ल, अखिलेश कुमार मिश्र, बिनोद विमल सहित तमाम छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

6 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

19 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

19 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

20 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

22 hours ago