संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद मे छात्र संघ चुनाव हेतु मंगलवार को कुल 29 नामांकन पत्र बिके। सहायक चुनाव अधिकारी डॉ० पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु 10, उपाध्यक्ष पद हेतु 4, महामंत्री पद हेतु 5, पुस्तकालय मंत्री पद हेतु 2 पर्चों की बिक्री हुई। जबकि संकाय प्रतिनिधि कला संकाय के लिए 4, विज्ञान संकाय के लिए 2 और वाणिज्य संकाय के लिए 2 पर्चा खरीदा गया।
सहायक चुनाव अधिकारी डॉ० अमित कुमार भारती ने बताया कि बुधवार को छात्र संघ चुनाव हेतु पर्चा दाखिला किया जाना है। इस निमित्त सम्भावित प्रत्याशी कल भी पर्चा खरीद कर अपना पर्चा दाखिला कर सकते हैं।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ० राजेश चन्द्र मिश्र, डॉ० अमर सिंह गौतम, डॉ० महेंद्र कुमार सुल्तानिया, डॉ० अमर नाथ पाण्डेय, डॉ० शशिकान्त राव, डॉ० सुनील कुमार सिंह, डॉ० अमित मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के लोगों पर शांतिभंग पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दुर्गा…
मां महागौरी की पूजा और प्रसाद वितरण खोराबर/गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा )शारदीय नवरात्र के पावन अवसर…
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…