पंचायत चुनाव की आहट! गांव-गांव प्रधानी की हलचल हुई तेज

  • 18 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्य
  • बीएलओ घर-घर करेगें सर्वे का कार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शासन स्तर से शुरू हो गई हैं।गांवों में भी प्रत्याशी चुनावी मैदान की पिच तैयार कर रहे हैं।आगामी 18 जुलाई से शुरू होने वाले मतदाता सूची बृहद पुनरीक्षण अभियान के साथ ही गांव-गांव सियासी हलचल बढ़नी शुरू है।फिलहाल सभी की निगाहें मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व नाम हटाने पर टिकी हैं यहीं नहीं नाम जोड़ने व हटाने को लेकर गांव-गांव मोर्चेबंदी भी तेज हुई है।
अनुमान यह भी है कि पंचायत चुनाव वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही होंगे,ऐसे में मतदाता सूची का हर नाम चुनाव की गणित बिगाड़ सकता है। इसी क्रम में बीएलओ 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेगी एवं 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी योग्य व्यक्तियों को सूची में जोड़ा जाएगा।कई गांवों में नाम जोड़ने व हटाने को लेकर रणनीतिकार अपने अंदाज के साथ चुनावी पैंतरेबाजी शुरू कर दिए हैं।ऐसा भी देखा जा रहा है कि संभावित प्रत्याशी वर्तमान व पूर्व प्रधान एवं बीडीसी सदस्य बीएलओ से संपर्क कर अपनी रणनीति उन्हें बता रहे हैं,ग्राम स्तर पर जातीय संतुलन गुटबाजी व अगड़े- पिछड़े व पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते मतदाता सूची पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।
निर्वाचन से अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची बृहद पुनरीक्षण कार्य में पूरी ईमानदारी पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ किया जायेगा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रमुख तिथियां:

  • 18 जुलाई से 13 अगस्त तक पूर्ववर्ती संशोधन व विलोपन:
  • 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर सर्वेक्षण पात्र नाम जोड़ना:
  • 5 दिसंबर- अंतिम सूची का प्रकाशन:
  • 6 से 12 दिसंबर – दावे और आपत्तियां :
  • 15 जनवरी 2026 अंतिम सूची जारी
rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

19 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

19 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

19 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

19 hours ago