लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। कोचिंग जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में छेड़खानी और जबरदस्ती की कोशिश की गई। घटना को लेकर न सिर्फ इलाके में सनसनी है, बल्कि पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक ने उसे कार से लिफ्ट देने का बहाना बनाकर गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन रास्ते में आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
छात्रा ने जब जोर-जोर से शोर मचाया, तो घबराकर आरोपी उसे हनुमान मंदिर, बंथरा के पास उतार कर मौके से फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन सरोजनी नगर थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों और मोहल्लेवासियों का कहना है कि पुलिस अगर समय पर कार्रवाई नहीं करती है तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…