छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर छात्र नेता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में छात्र-संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता सुबह से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए।
जानकारी होने पर सपा नेता व खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को हुई तो पार्टी के नेताओं के साथ डिग्री कॉलेज पहुंच कर छात्र नेताओं के धरने को समर्थन देते हुए श्री चौबे ने कालेज व जिला प्रशासन से जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग और आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं के आमरण अनशन को अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील कर दिया।
अनिश्चितकालीन धरने को पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, मेहदावल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पाण्डेय, वरिष्ठ सपा नेता राम दरस यादव और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल आदि ने समर्थन दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

2 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

2 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

2 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

4 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

5 hours ago