कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी निजी स्कूल शिक्षक; ग्रामीणों का बवाल

समस्तीपुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 19 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान परसा पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, गुड़िया कुमारी रोज की तरह दरभंगा जिला के बहेड़ी स्थित कोचिंग क्लास जा रही थी। वह परसा और बघौनी गांव के बीच बगीचे के रास्ते से गुजर रही थी, तभी अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल गुड़िया को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हत्या का आरोप एक निजी स्कूल के शिक्षक पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी शिक्षक पहले भी गुड़िया को जान से मारने की धमकी दे चुका था। बताया जा रहा है कि शिक्षक का किसी से प्रेम संबंध था, जिसका गुड़िया विरोध कर रही थी।

हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। गुस्साए लोगों ने स्कूल के एक वाहन में आग भी लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

8 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

8 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

12 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

12 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago