एडीएम ने किया एमबीडी बांध का स्थलीय निरीक्षण, बाढ़ से बचाव के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश ने बाढ़ पूर्व तैयारियों के तहत जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सर्किल धनघटा के ग्राम तुरकौलिया नायक स्थित एमबीडी बांध का अधिशासी अभियंता ड्रेनेज के साथ निरीक्षण किया।
ड्रेनेज खंड के अधिकारियों ने बताया कि एमबीडी बांध की लंबाई 21.400 मीटर है, जो जनपद को गोरखपुर और बस्ती की सीमा से जोड़ता है। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव के लिए बांध का नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी कटान या संभावित आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए राहत केंद्रों और राहत सामग्रियों की पर्याप्त एवं समय पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा राम जी, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 सहित राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago