करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना क्षेत्र के शेख सेमरी गांव की रहने वाली बीए सेकंड ईयर की छात्रा की करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के शेख सेमरी निवासी रामचंद्र प्रसाद की 24 वर्षीय बेटी मनीषा प्रसाद क्षेत्र के एक कॉलेज की बी ए सेकंड ईयर की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर माता सुभावती देवी ने अपनी बेटी मनीषा से पानी मांगी।वह नल से पानी चलाने गई।इसी दौरान नल में लगा मोटर पंप में करंट उतर जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।कुछ देर तक जब वह पानी लेकर नहीं लौटी,तो मां पुकारती हुई नल पर पहुंची तो मनीषा जमीन पर गिरी पड़ी थी। मां की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पथरदेवा ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। परिजन पीएम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।और शव का अंतिम संस्कार करने में जुट गए।मृतका दो भाई और तीन बहन में सबसे छोटी थी। मृतका के पिता रामचंद्र प्रसाद परिवार के भरण पोषण के लिए बघौचघाट कस्बा में कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। दो दिन पूर्व वह अपनी बेटी मनीषा की शादी के लिए रिश्ता देखे थे। मनीषा की मौत से मां सुभावती देवी और भाई,बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक रंजय कुमार ने बताया कि पंचनामा भर तैयार किया गया।लेकिन परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

24 minutes ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

3 hours ago

चेकिंग में दो युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 2.5 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…

3 hours ago

प्रेम प्रसंग में नाबालिग की जिद, 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, डेढ़ घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप…

3 hours ago

राम कथा में उमड़ा आस्था का सागर, धर्म विजय के प्रसंगों ने भावविभोर किए श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

4 hours ago