विद्यार्थी परिषद किया शिक्षकों का अभिनंदन

शिक्षक वह बनता है जिसे ईश्वर चुनता है:प्रो श्रीप्रकाश मणि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विद्यार्थी परिषद देवरिया द्वारा जिला पंचायत सभागार मे शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षण के साथ समाज क्षेत्र मे कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी और मुख्य वक्ता के रूप मे अभाविप के प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ निगम मौर्य रहें। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करते हुए अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती और स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभाविप समाज, संस्था और राष्ट्र के बीच सेतु का कार्य कर रहा है यह संगठन राष्ट्रीय पुर्ननिमार्ण के लिए सदैव तत्पर और क्रियाशील रहते हुए आज विश्व का सबसे बड़ा सांस्कारित छात्र संगठन बन चुका है। शिक्षक की भूमिका को बताते हुए उन्होंने कह कि वही राष्ट्र विकसित त होता है जहाँ आचार्य प्रतिष्ठित होते हैं। हमारा धर्म होता हर गुरू का सम्मान करना और यह घर्म भी हमे वही गुरु सिखाता है।इस धरा पर ज्ञान से बड़ा कुछ नहीं है वह ज्ञान का बोध कराने वाला शिक्षक ही है। आज की तकनीकी विधा और विशेषकर एआई के युग मे ज्ञानार्थ आईये और विकासार्थ जाईये के ध्येय के साथ जब हम विद्यालय परिसर से विद्यार्थीयों को निकालेंगे तो ऐसे विद्यार्थी समाज को अपने प्रकाश से आलोकित करते रहेंगे।शिक्षक होना एक महनीय कार्य है और शिक्षक वह बनता है जिसे ईश्वर चुनता है।

अभाविप के प्रान्त उपाध्यक्ष और मुख्य वक्ता डॉ निगम मौर्य ने कहा कि समाज मे शिक्षक की भूमिका को ईश्वर से ऊँचा बताया गया है ।आज की युवा तरुणाई को मार्गदर्शन करने का कार्य एक शिक्षक ही कर सकता है। विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों को शैक्षिक जगत में परिपक्व और प्रतियोगी बनाते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के उत्थान हेतु अतिरिक्त समय देने के लिए प्रशिक्षित करने का कार्य करता है। शिक्षक की भूमिका समाज मे एक दार्शनिक और मार्गदर्शक के रूप मे है इस देश के सभी महान व्यक्तित्व के पीछे किसी महान शिक्षक का हाथ रहा है और वर्तमान समाज को देखते हुए आज का शिक्षक केवल क्लास तक सीमित होता है तो यह समाज के प्रति उसकी बहुआयामी भूमिका के प्रति न्यायसंगत नही है।
स्वागत भाषण जिला प्रमुख डॉ अभिनव सिंह ने किया और आभार नगर अध्यक्ष डॉ मंतोष मौर्य द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन नगर सहमंत्री अमन तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ विवेक मिश्र,विभाग सहप्रमुख डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय,पूर्व विधायक प्रो सत्य प्रकाश मणि, प्रो अर्जुन मिश्र, प्रो बृजेश पाण्डेय, डॉ वीरेंद्र मणि, प्रोफेसर अशोक सिंह, डॉ अभिषेक तिवारी, डॉ प्रद्योत सिंह, डॉ भावना सिन्हा , डॉ सुधीर कुमार, शैलेन्द्र कुमार सैनी, प्रशांत मणि ,सात्विक श्रीवास्तव, सविनय पाण्डेय अमित मणि सहित विभिन्न महाविद्यालयों व इंटर कालेजों के अध्यापक और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जीएसटी की दबिश से मोबाइल बाजार में हड़कंप

दिनभर बंद रहीं 50 से ज्यादा दुकानें सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को जीएसटी गोरखपुर की विशेष…

5 hours ago

मझौली में शराब की दुकान पर बवाल, नाराज स्थानीयों ने किया विरोध प्रदर्शन

समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो हुआ वायरल नशे में धुत लोगों की हरकतों…

5 hours ago

देशभर में गहन मतदाता पुनरीक्षण का चुनाव आयोग ने लिया फैसला

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लेते हुए देश के सभी राज्यों…

7 hours ago

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

RKPnews लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रदेश की राजधानी स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में…

8 hours ago

नगर निगम मुख्यालय पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन का धरना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय लालबाग पर भारतीय किसान…

8 hours ago

अखिलेश दुबे मामले में इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अखिलेश दुबे प्रकरण में SIT की जांच की आँच अब बड़े पुलिस…

8 hours ago