सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर ब्लॉक मुख्यालय को हटाकर भागलपुर ब्लॉक की सीमा पर स्थापित करने के प्रस्ताव का तीखा विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को इस संबंध में एक पत्रक मुख्यमंत्री के नाम संबोधित कर खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। पत्रक में कहा गया कि आज़ादी के बाद से ही सलेमपुर विकास खंड का मुख्यालय सलेमपुर कस्बे में स्थापित है। यह स्थान भौगोलिक रूप से केन्द्र में है और सभी क्षेत्रों से आने-जाने की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ऐसे में इसे दूर ले जाना स्थानीय जनता के साथ अन्याय होगा और लोगों की परेशानियाँ बढ़ेंगी। पूर्व चेयरमैन एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता ने कहा कि सलेमपुर ब्लॉक मुख्यालय इस तरह से स्थित है कि आस-पास की सभी पंचायतों के लिए सुविधाजनक है। तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बड़ा बाजार और हाल ही में खुला ग्राम न्यायालय — सब इसकी नजदीकी में हैं, जिसका सीधे जनता को लाभ मिलता है। पत्रक सौंपने वालों में सुधाकर गुप्ता, राजेश रावत, गीता देवी, रामचंद्र प्रसाद, राजेश और गोपाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ब्लॉक मुख्यालय को हटाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…
तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…