चमोली में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत; कर्णप्रयाग, थराली और देवाल में भी महसूस हुई कंपन

चमोली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तराखंड के चमोली जिले में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद कई क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। सुबह 10:27 बजे आए इन झटकों की तीव्रता 3.7 मापी गई। कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल में भी कंपन महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास रहा। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

उत्तराखंड अब जोन-6 में, भूकंप के प्रति बेहद संवेदनशील

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी 2025 के नए भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र में उत्तराखंड को सबसे ज्यादा संवेदनशील जोन-6 में शामिल किया गया है। इससे पहले राज्य के जिले जोन-4 और जोन-5 में विभाजित थे।

विशेषज्ञों का कहना है कि नई श्रेणीकरण के बाद राज्य में निर्माण कार्यों के लिए और अधिक सतर्कता की आवश्यकता होगी, क्योंकि हिमालयी क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से अत्यधिक सक्रिय माना जाता है।

ये भी पढ़ें – कैलिफोर्निया में बच्चे की बर्थडे पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत और 10 घायल – स्टॉकटन में दहशत

पहले जोन-4 और जोन-5 में था उत्तराखंड

पहले के मानचित्र में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सबसे संवेदनशील जोन-5 में थे, जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी जोन-4 में शामिल थे।

2021 रिपोर्ट में इन जिलों को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया था

2021 में लोकसभा में दिए एक उत्तर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देश के 38 सबसे संवेदनशील शहरों की सूची जारी की थी। उत्तराखंड से अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून और रुड़की इसमें शामिल थे।

ये भी पढ़ें – किस्मत के दरवाजे खोलने वाला दिन

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

1 hour ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

3 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

6 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

6 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

7 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

7 hours ago