छपरा आजमगढ़ डीएमओ ट्रेन को नियमित चलाए जाने की उठी पुरजोर मांग

27 नवंबर से बंद किए जाने के अंदेशे से स्थानीय लोग परेशान

रतनपुरा/मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)
बिहार प्रांत के छपरा से आजमगढ़ तक चलने वाली डीएमओ ट्रेन को स्थाई रूप से चलाए जाने की पुरजोर आवाज क्षेत्र में उठ रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा छपरा से आजमगढ़ तक डीएमओ ट्रेन गाड़ी नंबर 05172 चलाई जा रही है, यह ट्रेन रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर छपरा से चलकर प्रातः 8:50 पर पहुंचती है वापसी में सायं 4.15 बजे रतनपुरा स्टेशन पर पहुंचती है, इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। जनपद मुख्यालय जाने वाले व्यापारी छात्र कर्मचारी एवं अन्य लोगों को जनपद मुख्यालय आने-जाने में यह ट्रेन काफी सहायक सिद्ध हो रही है। रेलवे प्रशासन के सूत्रों के अनुसार डीएमओ ट्रेन का परिचालन मात्र 27 नवंबर 2023 तक ही किया जाना है, परंतु स्थानीय लोगों ने इस ट्रेन के परिचालन को बंद न किए जाने की मांग उठाते हुए रेलवे प्रशासन से आग्रह किया है, कि छपरा आजमगढ़ डीएमओ ट्रेन का परिचालन स्थाई रूप से किया जनहित में नितांत आवश्यक है। इससे जहां एक तरफ रेलवे प्रशासन के आय में वृद्धि हो रही है वहीं दूसरी तरफ लोगों को आवागमन में भी पर्याप्त सुविधा मिल रही है, इसलिए इस ट्रेन के परिचालन को नियमित किया जाना क्षेत्रवासियों के हित में है। कारण यह भी है कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन तीन जनपदों मऊ, बलिया एवं गाज़ीपुर की सीमा पर स्थित है और इस रतनपुरा रेलवे स्टेशन से तीनों जनपदों के लगभग तीन दर्जन सीमावर्ती गांव के लोगों का आवागमन होता है इसलिए ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से किए जाने से हजारों लोगों को फायदा होगा। इस संबंध में नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज रतनपुरा के प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह, व्यापारी राजू लाल श्रीवास्तव, डॉक्टर जयहिंद यादव, व्यापारी राजनाथ गुप्ता, रामनिवास राजभर, अशोक यादव,अरविन्द गुप्ता, विनय सिंह, मोहन कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार दीक्षित, पुनीत कुमार सिंह,अविनाश यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने आजमगढ़ डीएमओ ट्रेन का परिचालन नियमित किए जाने की आवाज उठाई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

59 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago