बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बांसडीह में स्व रोहित पाण्डेय की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है । वह बुधवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ बांसडीह कस्बे में स्व रोहित पाण्डेय के परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री ने कहा घटना की जितनी भी निंदा किया जाए कम हैं। हद्रयविदारक व दर्दनाक घटना हैं एकलौता पुत्र था। घटना में शामिल सभी आरोपियों व उनके संरक्षकों जो भी दोषी होगा,कोई बचेगा नहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई पुलिस व प्रशासन की ओर से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलेगा तथा कोई आरोपी व संरक्षकर्ता नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा की विधायक केतकी सिंह से बातचीत हुई हैं शासन स्तर से नियमानुसार मदद करायी जायेगी । स्वतंत्रदेव सिंह ने स्व रोहित पाण्डेय के पिता दीपन पाण्डेय तथा भाई राजेश पाण्डेय से बातचीत कर उन्हें ढ़ाढस बंधाते हुए सांत्वना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव , पूर्व विधायक भगवान पाठक, प्रतुल ओझा, सेताशुं गुप्ता आदि मौजूद थें।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…