किसान दुर्घटना बीमा की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

माह के अंत तक सभी लंबित फाइलों का निस्तारण करें — सीआरओ हिमांशु वर्मा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) हिमांशु वर्मा ने कृषक दुर्घटना बीमा योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस माह के अंत तक किसी भी तहसील में कृषक दुर्घटना बीमा की एक भी फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी तहसील की फाइल पेंडिंग पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
सीआरओ ने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त किसानों या उनके आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। ऐसे में फाइलों का अनावश्यक विलंब किसानों के हितों के विपरीत है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में लंबित फाइलों की सूची तैयार कर तुरंत निस्तारण की कार्यवाही करें।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या फाइलों को अकारण रोकना गंभीरता से लिया जाएगा, प्रत्येक तहसीलदार अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें ताकि पात्र किसानों को समय से लाभ मिल सके। बैठक में सभी तहसीलों से आए अधिकारियों ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

सीआरओ वर्मा ने अंत में कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसान हित में कार्य करने की भावना से सभी अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

52 minutes ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

5 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

5 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

5 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

5 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

7 hours ago