बिहार में लाइसेंसी शस्त्र धारकों के लिए सख्त निर्देश, 11 से 14 सितंबर तक कराना होगा सत्यापन

भागलपुर।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों के लिए अनिवार्य शस्त्र सत्यापन अभियान शुरू करने का आदेश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 11 से 14 सितंबर 2025 तक सभी शस्त्र धारक अपने-अपने निर्धारित थानों में जाकर पिस्टल, रिवॉल्वर, राइफल और बंदूक का भौतिक सत्यापन कराएं।

प्रशासन का यह कदम उन लाइसेंसी धारकों के लिए भी है, जिन्होंने 20 जून से 28 जून 2025 के बीच आयोजित सत्यापन अभियान में अपने शस्त्रों का सत्यापन नहीं कराया था। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय अवधि में सत्यापन नहीं कराने वाले शस्त्र धारकों के लाइसेंस रद्द करने हेतु प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

इसको लेकर सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने थानाक्षेत्र में शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें।

शस्त्रों का सत्यापन के लिए यहां जाना होगा

नाथनगर अंचल – नाथनगर, मधुसूदनपुर, ललमटिया थाने ,कजरैली – कजरैली थाना,जगदीशपुर क्षेत्र – जगदीशपुर व बायपास थाने,सबौर अंचल – सबौर थाना,गौराडीह अंचल – लोदीपुर, गौराडीह थाने,कोतवाली अंचल – कोतवाली, तातारपुर थाने,जोगसर क्षेत्र – जोगसर व विश्वविद्यालय थाने,तिलकामांझी – तिलकामांझी थाना,बरारी क्षेत्र – बरारी, औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना,मोजाहिदपुर अंचल – मोजाहिदपुर, हबीबपुर, बबरगंज थाने,इशाकचक – इशाकचक थाना,सन्हौला अंचल – सनोखर, सन्हौला, अमडंडा थाने,सुल्तानगंज – सुल्तानगंज थाना,अकबरनगर – अकबरनगर थाना,शाहकुंड अंचल – शाहकुंड, सजौर थाने,कहलगांव अंचल – अंतीचक, बुद्धुचक, कहलगांव थाने,घोघा क्षेत्र – घोघा, रसलपुर थाने,एनटीपीसी क्षेत्र – एनटीपीसी, शिवनारायणपुर थाने,पीरपैंती अंचल – पीरपैंती, ईशीपुर, बाराहाट, एकचारी, बाखरपुर थाने,नवगछिया अंचल – नवगछिया, कदवा, ढोलबज्जा, परबत्ता थाने,बिहपुर क्षेत्र – बिहपुर, झंडापुर थाने,नारायणपुर क्षेत्र – भवानीपुर, नारायणपुर, नदी थाने,खरीक – खरीक थाना,गोपालपुर – गोपालपुर थाना,रंगरा सहायक क्षेत्र – रंगरा सहायक थाना,ईस्माइलपुर – ईस्माइलपुर थाना,प्रशासन की अपील,जिला दंडाधिकारी ने शस्त्र धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि में अपने शस्त्र लेकर थाने पहुंचें और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराएं। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

5 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

5 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago