आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों वितरण हेतु सामग्री उपलब्ध

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियो को, वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश, के क्रम में पोषाहार वितरण जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों से 16 फरवरी व 17 फरवरी 2023 को किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अपरिहार्य परिस्थिति अथवा ऐसे केंद्र जहां आंगनवाड़ी कार्यकत्री का पद रिक्त है, तथा चार्ज किसी अन्य आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पास है वहाँ 17 फरवरी को पोषाहार वितरण किया जाएगा।
इस क्रम में 06 माह से 03 वर्ष की लाभार्थी श्रेणी हेतु 01 किलोग्राम गेहूँ दलिया, 01 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल, 01 किलोग्राम चना दाल व 0.455 लीटर खाद्य तेल, 03 वर्ष से 06 वर्ष की लाभार्थी श्रेणी हेतु गेंहू दलिया 500 ग्राम, फोर्टिफाइड चावल 500 ग्राम, तथा चना दाल 500 ग्राम, गर्भवती व धात्री श्रेणी में गेंहू दलिया 1.5 किलो ग्राम, फोर्टिफाइड चावल 01 किलोग्राम, चना दाल- 01 किलोग्राम, खाद्य तेल-0.455 लीटर, व अतिकुपोषित बच्चे की श्रेणी में गेहूँ दलिया-1.5 किलोग्राम, फोर्टिफाइड चावल – 1.5 किलोग्राम, चना दाल- 02 किलोग्राम व खाद्य तेल- 0.455 लीटर का वितरण किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त दिवस को समस्त सी डी पी ओ, व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेंगे। वितरण दिवस को ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उक्त दिवस की सूचना संबंधित ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

52 minutes ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

8 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

8 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

8 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

9 hours ago