देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में आज यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बिना हेलमेट, तीन सवारी, और बस स्टैंड के बाहर सड़क पर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। राघव नगर क्षेत्र में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल 116 वाहनों का ई-चालान किया गया एवं 2 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल नियमों के पालन को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलती है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…