देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभय नंदन बरनवाल की अध्यक्षता में सदर विकासखंड के बरुआडीह में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, इसके पश्चात ग्राम पंचायत की भूमि पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्यता अभियान पर जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए भी मजबूती से तैयारी करने को कहा इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत की खाली जमीन पर राष्ट्रीय महासचिव बरनवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पीपल, पाकड़ व तुलसी के पौधे लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। विशम्भर कुशवाहा, दुर्गा राजभर आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।
18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…