सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर बढ़ते अवैध कब्जों के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा समस्या

स्थानीय लोगों के अनुसार हॉस्पिटल रोड से रेलवे स्टेशन तक, बस स्टेशन चौराहे से जलपा चौक और सुनार गली होते हुए अस्पताल तक अतिक्रमण का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है।
दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैलाए गए सामान के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

जाम और हादसों का बढ़ा खतरा

नागरिकों का कहना है कि सड़कों के किनारे और डिवाइडर के पास खड़े वाहनों से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
लोगों ने नियम तोड़ने वालों पर चालान की मांग की है।

ये भी पढ़े – 8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

सिर्फ अतिक्रमण नहीं, अन्य समस्याएं भी उठाईं

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यह भी मांग की:

• अस्पताल की व्यवस्था सुधारी जाए
• स्ट्रीट लाइटों की नियमित जांच और मरम्मत हो
• सफाई व्यवस्था बेहतर की जाए

साथ ही वार्ड सदस्यों से हर महीने कार्यों का फीडबैक देने की मांग भी उठी है।

नगर पंचायत का एक्शन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
दुकानदारों को इसकी सूचना दी जा रही है और जल्द ही पुलिस-प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा।

लोगों को कार्रवाई का इंतजार

नगरवासियों को उम्मीद है कि इस बार प्रशासन ठोस कदम उठाएगा और सिकंदरपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात को सुचारु किया जाएगा।

ये भी पढ़े – UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

Karan Pandey

Recent Posts

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

6 minutes ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

33 minutes ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

46 minutes ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

2 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

3 hours ago

युवाओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देगा ‘AI for All’ कार्यक्

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…

3 hours ago