शिक्षक सम्मान समारोह के लिए बनाई गई रणनीति

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ देवरिया की एक आवश्यक वैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बीआरसी के शिक्षक भवन देवरिया में हुई।बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।इस दौरान 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में 05 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संगठन द्वारा किया जाना है।इसके लिए रणनीति बनाई गयी । शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम स्थल जिला पंचायत देवरिया का सभागार सुनिश्चित किया गया है। शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी एवम विशिष्ट अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल,मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तवा, लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा देवरिया मदन मोहन एवं समस्त ब्लॉकों के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहेंगे। समस्त ब्लाकों के अध्यक्ष मंत्री जिला कार्यकारिणी मण्डल अध्यक्ष एव महामन्त्री ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने अपने विचार रखे। बैठक को मण्डल महामंत्री अशरफ अली खॉं,जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,जिला महामंत्री नन्दनाल,जिला कोषाध्यक्ष डा हेमन्त शुक्ला,नरेन्द्र सिंह,दीन दयाल कुशवाहा,एवं समस्त अध्यक्ष मन्त्री ने सम्बोधित किया। बैठक में कृपा नारायण सिंह,सुनील त्रिपाठी,आफताब आलम,अनिल कुमार,अशोक कुमार,मनोहर सिंह,अमरनाथ,उद‌य प्रताप सिंह,अशोक ,ईश्वर चंद एवं समस्त अध्यक्ष,मन्त्री एवं जिला कार्यकारिणी सहित गिरीश चन्द्र कुशवाहा, रसीद अह‌मद,अनिल सिंह,रईस अहमद,कुसुम चौहान,नंद प्रकाश सिंह,वीरेंद्र सिंह,अशोक साहनी,साहब लाल पटेल,मारकंडेय सिंह सहित समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

1 hour ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

1 hour ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

1 hour ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

1 hour ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

2 hours ago