सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सांसद रविन्दर कुशवाहा और राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने हरी झंडी दिखाकर 15021/15022 गोरखपुर-शालीमार- गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव कराया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि सलेमपुर के जनता की माँग एवं यात्रियों की सुविधा हेतु सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं० 15021/15022 का ठहराव कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 15021/15022 गोरखपुर-शालीमार- गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस एवं गाड़ी सं०11038/11037 गोरखपुर – पुणे-गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं होने से सलेमपुर समेत आस-पास के जिले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । इस कारण इन ट्रेनों का ठहराव सलेमपुर स्टेशन पर दिया जाना आवश्यक था ।
उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से प्रयास रहता है कि आम जनता को अधिकांश सुविधा मिल सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों में आज हमारा राष्ट्र सुरक्षित एवं संरक्षित ही नहीं है, बल्कि विकास के नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रहा है।
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है जो अपने यात्रियों को उन्नत सुख सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है । इसके लिए सलेमपुर रेलवे पर विभिन्न विकास कार्य कराए गये हैं। भाजपा सरकार रेल,सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि सलेमपुर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से सलेमपुर की क्षेत्रीय जनता को ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य दूरस्थ स्टेशनों पर जाना पड़ता था। अब यात्रियों के लिए मंजिल आसान हो गयी।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, बलवीर सिंह दादा,कन्हैया लाल जायसवाल,बृजेश उपाध्याय,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अमरदत्त यादव,अजय दूबे वत्स,अशोक तिवारी,विनय पाण्डेय,अनुप उपाध्याय, सत्यप्रकाश सिंह, अशोक कुशवाहा,भोला बाबा आदि मौजूद रहे।
भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…
जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…
मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…
मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…
17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…