गोरखपुर–बस्ती मंडल की लोकसभा सीटों पर पुराने दिग्गजों का कब्जा बरकरार
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।सभी राजनीतिक दलों में सक्रियता दिखाई देने लगी है। विपक्षी पार्टियों द्वारा गठबंधन के पश्चात प्रत्याशियों की घोषणाओं की तेजी से शुरुआत हो गई है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली भाजपा भी पूरी दमदारी के साथ मैदान में चुनावी जंग के लिए ताल ठोक दी है। ऐसे में केंद्र में सबसे अधिक सीटों की हिस्सेदारी रखने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणाओं की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम लोकसभा क्षेत्र बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, बांसगांव, कुशीनगर, सलेमपुर आदि पर काफी दिनों से लगे रहे अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया।
भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती–गोरखपुर मंडल से जुड़ी इन सीटों पर अपने पुराने दिग्गजो पर भरोसा जताया है। भाजपा ने बस्ती लोकसभा सीट से राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विदेदी को पुन: प्रत्याशी घोषित कर दिया है। डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल के साथ ही संत कबीर नगर लोकसभा सीट से सांसद ई. प्रवीण निषाद, गोरखपुर सीट पर दिग्गज भोजपुरी एक्टर सांसद रवि किशन शुक्ला पर फिर से भरोसा जताया है। महराजगंज सीट से सांसद बन कर केंद्रीय मंत्री बने पंकज चौधरी पर भाजपा ने अपना भरोसा कायम रखा है। वहीं देवरिया जिले की सीटों पर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सलेमपुर सीट पर तीसरी बार सांसद रविंद्र कुशवाहा को टिकट दिया है। कुशीनगर सीट से सांसद विजय कुमार दुबे को पुनः प्रत्याशी बनाया है। वहीं देवरिया सीट पर सस्पेंस बरकरार है।
जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो गए हैं उन सभी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया है।वहीं लगातार कई दिनों से न सीटों पर लगाए जा रहे समीकरणों पर कुछ के दावे गलत तो कुछ के सही साबित हुए हैं।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…