प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में शनिवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। कलश यात्रा बागापार चौराहा, बरईठवां, कोदईपुर, रामपुर, विजयपुर, परसिया, परासखाड़, केवलापुर खुर्द होते हुए रोहिन नदी के चानकी घाट पर पहुंची। जहां कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान कलश यात्रा में भक्तगण व महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए कलश यात्रा में चल रही थीं। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र ही भक्तिमय हो गया। साथ ही दर्जनों मोटर साइकिल, टैक्टर-ट्राली व चारपहिया वाहनों पर सवार महिला-पुरुष भक्तगण कलश यात्रा में शामिल रहे। यज्ञ के यज्ञाचार्य पं. कृष्णमोहन तिवारी एवं यजमान जमुना चौहान व राधिका देवी हैं। यज्ञ में प्रतिदिन आदर्श सिंह वाहिनी खैरा वाली रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान बागापार में विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल वितरित किया गया। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के संरक्षक मिथिलेश सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, समाजसेवी रवींद्र जैन, महंत बहरैची दास,राम भजन यादव , विश्वनाथ यादव, सोमनाथ सिंह, ज्ञानप्रकाश, विद्यासागर यादव, मनोज, समीर अंसारी, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, प्रमोद चौहान, पिंटू कुमार, गोविंद सिंह, मन्नू यादव, बृजेश सिंह, चंद्रभान, राहुल, मोनू, धर्मेंद्र पहलवान, इंदल, राजकुमार, इंद्रजीत, मनोज मौर्य सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago