आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
ब्लॉक तरवां के रासेपुर में शिवमन्दिर के ठीक सामने इंडिया मार्क हैंडपंप से बदबूदार रंगीन गन्दा पानी आता है, राहगीरों व मन्दीर पर आए दर्शकों को गन्दा पानी पीने को मिलता है जिससे मलेरिया, पीलिया, चिकनगुनिया जैसी गम्भीर बीमारियों को दावत दे रहा है इंडिया मार्का हैडपम्प।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी कि हैडपंप को रिबोर कराकर रासेपुर प्रधान द्वारा कई लाख रुपये सरकारी धन का बन्दर बाँट कर लिया गया है, रिबोर तो हुआ लेकिन वही पाइप उखाड़ कर उसी बोरिंग में लगा दिया गया जो मानक के विपरीत है, जहाँ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दिन रात मेहनत करके जनता तक स्वक्छ पानी की व्यवस्था कर रही है वही रासेपुर के प्रधान सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं, जहाँ शिव मंदिर पर सैकड़ों लोग पूजा अर्चना करने आते हैं यह तक कि विवाह की नीयत से भी लोग आते रहते हैं लेकिन गन्दा बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। मजे की बात तो यह है कि फर्श भी नही बन पाया है बगल में इकट्ठा पानी से भयानक बदबू आती है, जहाँ लोगो को सास लेने में भी कठिनाई होती है। सफाई कर्मी का भी कोई पता नही चलता मंदिर के पुजारी ने खुद बताया कि हम लोग मजबूरी में गन्दा पानी पीते हैं हम लोगो को डर लगता है कि कही बीमार ना पड़ जाए लेकिन कोई सुधि लेने वाला नही है।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…