जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन लोग घायल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नादघाट में गुरुवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवादित भूमि पर मकान निर्माण को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारपीट में एक पक्ष के गुलाब, उनकी पत्नी अनीता और पुत्र सचिन को चाकू लगने से गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से संतोष प्रसाद, राकेश कुमार और श्वेता कुमारी को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद तीन को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कार्यवाहक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

2 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

2 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

2 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

4 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

5 hours ago