Categories: देवरिया

फेस रिक्गनेशन में लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर गिरेगी गाज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भारत सरकार द्वारा पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों को ई-केवाईसी व फेस रिक्गनेशन का निर्देश दिया गया है। आदेश के बावजूद भी जिले के 55 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा इसकी कार्रवाई प्रारंभ नहीं करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उन्हें सेवा समाप्ति की नोट का नोटिस निर्गत किया है।
इसके साथ ही उन्होंने दो मुख्य सेविकाओं का एक दिन का वेतन काटने व दो का जून माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
उन्होंने संबंधित कार्यकर्त्रियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि तीन दिन के भीतर लक्ष्य पूर्ण कर नहीं करने पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों के अंतर्गत 06 माह से 3 वर्ष के बच्चों, गर्भवती व धात्री को टेक होम राशन करने की व्यवस्था में पारदर्शिता हेतु आधार व मोबाइल के माध्यम से ई केवाईसी करते हुए फेस रिक्गनेशन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि 30 जून तक ई केवाईसी वह फेस रिक्गनेशन नहीं होने पर लाभार्थी सुविधा से वंचित हो जाएंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। वहीं जनपद स्तर पर इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका द्वारा नियमित रूप से भ्रमण व परीक्षण किया जा रहा है उन्होंने बताया है कि शिथिल पर्यवेक्षक हेतु दो मुख्य सेविकाओं का एक दिन का वेतन व दो मुख्य सेविकाओं का जून माह का वेतन रोक दिया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

6 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

12 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

12 hours ago