जैसे जैसे कच्चा फल पकता जाता है
नर्म होकर उसका रंग बदलने लगता है,
उस फल का स्वाद मीठा हो जाता है,
वही फल सबके खाने योग्य होता है।
हम इंसानों की परिपक्वता की भी कई
निशानी हैं, विनम्रता भी आ जाती है,
भाषा, वाणी संयत मीठी हो जाती है,
आत्मविश्वास की चमक आ जाती है।
जीवन की यात्रा के अनुभव अनजान
राहों की बदलती तस्वीरों से होते हैं,
उन सारी तस्वीरों की पहचान तभी हो
पाती है जब सफ़र तय किये जाते हैं।
इंसान अहंकारी तब हो जाता है जब
औरों को नीचा दिखा ख़ुश होता है,
संस्कारी मानव तो दिल दिमाग़ से
औरों को आदर देकर झुक जाता है।
अक्सर यह देखा जाता है कि सम्पन्न
व्यक्ति से जलने वाले सदा जलते हैं,
जो गरीब होता है उस ऊपर ये हँसते हैं,
पर सच्चे रिश्तों के लिये वे तरसते हैं।
कोई व्यक्ति हमसे कितना बेहतर
है उस की चिंता हमें क्यों करनी है,
प्रतिदिन अपने कार्यों की बेहतरी के
लिये हमें अवश्य चिंता करनी है।
सफलता का ताला भी खुद की सोच
और आचरण की चाभी से खुलता है,
सफलता हासिल कर अहंकार से दूर
आदित्य हमें सहज सरल ही रहना है।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…