थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी ने किया परसिया देवार का दौरा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शासन के निर्देश पर थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी ने शनिवार को बाढ़ क्षेत्र परसिया देवार का दौरा कर ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने बाढ़ से होने वाली समस्याओं को जाना।
बताते चलें कि बरहज थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी अपने हमराहियों के साथ परसिया देवार में सुरेंद्र यादव के आवास पर ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद व ग्रामीणों के साथ एक बैठक हुई, जिसमे ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद ने थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी के सामने बाढ़ से उपजने वाली कुछ समस्याओं को रखा, ग्राम प्रधान ने कहा कि बाढ़ के समय स्वास्थ्य की समस्या खड़ी हो जाती है इसके लिए परसिया देवार में स्वास्थ्य टीम का गठन किया जाए, ताकि ग्रामीणों का समय से इलाज जो सके और इस समस्या से लोगो को निजात मिल सके। आगे प्रधान ने कहा कि साधु यादव के मड़ई से विशुनपुर देवार के बॉर्डर तक बंधा सहित सड़क का मरम्मत कराया जाय, जिससे गॉव और ग्रामीणों की सुरक्षा हो सके।इसी क्रम ग्रामीणों ने पशुओं के टीकाकरण की बात कही जिससे पशुओ को सुरक्षा प्रदान किया जा सके। इन सभी बिंदुओं को थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी ने सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोगो की सभी समस्याओं को शासन तक पहुंचाया जाएगा।ताकि आप सभी लोगो को समस्याओं से निजात मिल जाय। बैठक के दौरान विजय कुमार, नंदलाल, रामप्रीत, दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव, प्रेमशंकर सहित आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

6 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

6 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

6 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

6 hours ago