हापुड़ काण्ड के विरोध में वकीलों की राज्यव्यापी हड़ताल आज

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के हापुड़ काण्ड, अधिवक्ताओं की हत्या और उत्पीड़न का मामाला थमने का नाम नहीं ले रहा हैl हापुड़ की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में वकील प्रदर्शन कर रहे हैंl
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य विधिज्ञ परिषद, उत्तर प्रदेश ने 4 सितंबर को प्रदेश में वकीलों की हड़ताल घोषित कर दी गई हैl सोमवार को पूरे प्रदेश की अदालतों का कामकाज ठप रहेगाl यह घोषणा वकीलों के सबसे बड़े और ताकतवर संगठन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने की हैl हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा हैl
राज्य विधिज्ञ परिषद, उत्तर प्रदेश के मेंबर अजय कुमार शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल भी न्यायिक कामकाज नहीं होगाl इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया हैl एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितंबर को हाईकोर्ट के वकील न्यायिक कामकाज नहीं करेंगेl
ज्ञात हो कि हापुड़ जिले में चार दिन पहले महिला वकील में और पुलिस के सिपाही का विवाद हो गया थाl इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ थाl सड़क पर काफी विवाद होने के बाद पुलिस ने महिला अधिवक्ता और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थीl हापुड़ बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट लिखने का आरोप लगाते हुए तहसील चौराहे पर जाम लगा दियाl जाम की सूचना मिलने पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करने लगीl यहां पर पुलिस वालों में औऱ अधिवक्ताओं में खींचतान होने लगीl इसके बाद पुलिस वालों ने वकीलों पर लाठी चार्ज कर जाम खुलवायाl
इसी घटना के विरोध में मंगलवार दोपहर बाद मेरठ कचहरी में भी वकीलों ने हंगामा कर दियाl अधिवक्ताओं ने कचहरी में तैनात पुलिस कर्मियों को कचहरी के बाहर निकाल दिया औऱ जमकर हंगामा काटाl हापुड़ में वकीलों पर हुई लाठीचार्ज का मामला अब बढ़ता ही जा रहा हैl वकीलों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने कल न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया हैl हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर वकीलों में काफी रोष हैl इसी के विरोध में हापुड़ में न्यायिक कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगाl वकील लाठीचार्ज मामले में पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैंl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

1 hour ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

1 hour ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

1 hour ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

2 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

2 hours ago