छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का धरना जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में छात्रसंघ चुनाव के लिए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्र नेताओं में तीन छात्र नेताओं की तबियत खराब होने के बाद उपचार के पश्चात स्वस्थ होने पर छात्र नेता फिर से धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं का कहना है कि छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होने तक धरना जारी रहेगाl
गुरुवार से छात्र नेताओं ने काॅलेज के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इसी बीच शनिवार की प्रात: धरने पर बैठे तीन छात्र नेताओं महक सिंह, मनीष और सदानंद यादव की तबियत बिगड़ गयी। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों छात्र नेता फिर धरने पर बैठ गए।
छात्र नेताओं का कहना है कि चुनाव नहीं हुआ तो आर-पार की लड़ाई होगी। छात्र संघ चुनाव छात्र हितों की रक्षा के लिए होता है। प्रशासन मनमानी कर रहा है। वह छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहा है। इस दौरान दर्जनों छात्र नेता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

4 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

8 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago