सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने पद से दिया त्याग पत्र

ओम प्रकाश राजभर पर लगाए गंभीर आरोप

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आज अपनी नीतियों से भटक चुकी है। पुत्र मोह में पड़कर ओमप्रकाश राजभर अपने ही समाज के भक्षक बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं के पसीने से सींचकर खड़ी हुई सुभासपा स्वार्थ के समुंदर में गोते लगा रही है। ऐसी उद्देश्यविहीन पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा देता हूं। उक्त बातें सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
उन्होंने कहा कि सुभासपा आज केवल पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है और निम्न स्तर पर उतर कर, मात्र अपने परिवार के लिए राजनीतिक वजूद तलाशते नजर आ रहे हैं। हमारे जीवन का लक्ष्य और संकल्प पूर्वांचल का विकास, आर्थिक, सामाजिक उत्थान रहा है। इसके लिए वह आगामी नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर बड़ा ऐलान करेंगे और अपनी पुरानी मांग पूर्वांचल राज्य का गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की लड़ाई को नया आयाम देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के दर्जनों नेता उनके संपर्क में बने हुए हैं और वे अपने समर्थकों के साथ इस मुहिम को जमीन पर उतारने का निर्णय लेंगे। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। अनर्गल बयानबाजी न करके राष्ट्रहित और समाजहित में काम करना होगा। अन्यथा पूर्वांचल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि जो भी पूर्वांचल राज्य के गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात करेगा, हम उनके साथ खड़े रहेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

50 minutes ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

52 minutes ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

54 minutes ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

2 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

2 hours ago