प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का एडमिशन कराएं- संतोष कुमार

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसरेड़ी में स्कूल चलो अभियान रैली का भव्य आयोजन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन में शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसरेड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी के बच्चों द्वारा गुरुवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई । रैली को प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर तिवारी एवं दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।रैली का संचालन अनुदेशक मनीष कुमार गुप्ता ने किया,बच्चों तथा अध्यापकों द्वारा ग्रामसभा का भ्रमण किया गया और स्कूल चलो संबंधित नारे लगाकर लोगो को जागरूक किया ।हम बच्चों का नारा है ,शिक्षा का अधिकार हमारा है, मम्मी -पापा हमे पढ़ाओ ,स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, बच्चे मांगे प्यार दो,शिक्षा का अधिकार दो। पापा सुन लो विनय हमारी ,पढ़ने की है उम्र हमारी, जैसे नारो से ग्रामीणो को जागरूक किया गया । समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई कि अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रवेश शीघ्र से शीघ्र सरकारी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कराए।प्रधानाध्यापक श्याम सुन्दर तिवारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शासन स्तर से अच्छी सुविधा दी जा रही है।बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, मध्याह्न भोजन मिल रहा है तथा ड्रेस,बैग, जूता मोजा,तथा स्वेटर के लिए अभिभावकों के खाते में 1200 रुपया भेजा जा रहा है।सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक प्रशिक्षित एवं अनुभवी होते है।ऐसे में जन जन की सक्रियता से ही सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाया जा सकता है ।इस अवसर पर सुशील गौतम, रामानंद प्रजापति, मनीष गुप्ता , महिमा राय, रेनू सिंह ,सुशील सिंह, अनिल कुमार , जगदीश यादव , देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

18 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago