राज्यकर विभागक ने जनपदीय अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्यकर विभाग, बलरामपुर द्वारा जनपद के समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान टी0डी0एस0 कटौती एवं जी0एस0टी0आर0-7 रिटर्न फाइलिंग में जनपद के समस्त डी0डी0ओ0, बी0डी0ओ0 को टी0डी0एस0 कटौती करने एवं अगले महीने की 10 तारीख तक जमा करने के बारे में जानकारी दी गई।
विभाग के उपायुक्त राज्यकर ह्रषिकेश यादव ने सभी अधिकारियों को बताया कि 2.50 लाख से ऊपर के सभी अनुबंध पर नियमानुसार 2 प्रतिशत कटौती की जायेगी, सहायक आयुक्त राज्यकर मो0 इम्तियाज सिद्दीकी ने जानकारी देते हुये कहा कि जी0एस0टी0आर0-7 अगले महीने की 10 तारीख तक अवश्य दाखिल कर दें जिससे सम्बन्धित फर्म, ठेकेदार को जो भी धनराशि भुगतान की गई है उसकी सूचना विभाग को उपलब्ध हो जायेगी और भुगतान प्राप्त करने वाली फर्म से नियमानुसार जी0एस0टी0 जमा कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के 95 प्रतिशत ठेकेदार, फर्म जी0एस0टी0 नहीं देते है इनकी सूची मंगायी जा रही है इनसे जी0एस0टी0 कर वसूला जायेगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया है कि ठेकेदारों एवं फर्मों को भुगतान करते समय टी0डी0एस0 अवश्य काटे इसमें किसी भी प्रकार की रियायत न दी जाए।
उन्होंने आगे कहा कि टी0डी0एस0 के मद में काटी गयी धनराशि निर्धारित समयावधि में राजकोष में जमा नहीं की जाती है तो टी0डी0एस0 की धनराशि के अतिरिक्त 18 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा करने का दायित्व भी होगा। टी0डी0एस0 कटौती के किसी प्राविधान का उल्लघंन होने पर टी0डी0एस0 ब्याज सहित अन्य अर्थदण्ड का प्राविधान निर्धारित किया गया है। जी0एस0टी0 के अन्तर्गत समस्त कार्य आनलाइन होने के कारण पंजीयन हेतु समस्त आवेदन जी0एस0टी0 काॅमन पोर्टल www.gst.gov.in पर आनलाइन दाखिल किये जायेगें।
इस अवसर पर सपना राज्यकर अधिकारी, विनोद कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी, डा0 प्रभाकर सिंह उप कृषि निदेशक, डा0 एके0 चैधरी, राज्यकर निरीक्षक(पूर्व मनोरंजन कर अधिकारी) शुभम कुमार मिश्र, नाजमुद्दीन बेग, दिनेश कुमार, हरिराम, रईस अहमद, शाहिद कमाल, राम अशीष व अन्य अधिकारीगण के साथ कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

4 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

5 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

5 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

6 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

14 hours ago