अपर पुलिस महानिदेशक ने यातायात जागरूकता गीत “ए भाई जरा देख के चलो” को लांच किया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार द्वारा “यातायात माह नवंबर 2022” के यातायात जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में, यातायात जागरूकता के लिए एक नया प्रयोग किया गया है जिसमें मनीष पाण्डेय और गजेंद्र त्रिपाठी के गोरखपुर टीम द्वारा यातायात पुलिस गोरखपुर के साथ मिलकर, यातायात जागरूकता के लिए एक गीत जिसका शीर्षक है “ए भाई जरा देख के चलो” को लांच किया।
उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है, और यह आपके और जनता के स्वयं की सुरक्षा से संबंधित है और यदि आप सड़क पर सुरक्षित चलेंगे और हेलमेट लगाएंगे, सीट बेल्ट लगाएंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे, और जब आप सड़क पर चलते हैं यातायात नियमों के पालन से ही आप सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी रखेंगे।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा इस यातायात जागरूकता का गीत बनाने के लिए मनीष पाण्डेय और गजेंद्र त्रिपाठी की गोरखपुर टीम को बधाई दी , और यह यातायात जागरूकता के लिए एक सराहनीय कार्य है।
इस कार्य के लिएअपर पुलिस महानिदेशक द्वारा यातायात पुलिस को भी बधाई दी गयी।
उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है, जो दिन रात चौराहों पर खड़े होकर मेहनत से निरंतर पूरे मनोयोग से अच्छा कार्य कर रही है।अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनता से अपील किया गया कि आप सभी यह गीत अवश्य सुने और यातायात नियमों का पालन करें।
इस गीत के लांच के मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/ सहायक पुलिस अधीक्षक मानुष पारिख आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago