बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने किया कम्बल वितरण

कोपागंज /मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l विगत एक हफ्ते से जारी भीषण ठण्ड से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।कड़ाके की ठण्ड में सबसे ज्यादा जरूरत गर्म कपड़ों की होती है, गरीब व लाचार तबका जाड़े की कड़कड़ाती ठण्ड में एक अदद कम्बल पाकर अपने को बेरहम मौसम से अपना बचाव कर लेता है।इस भीषण ठण्ड को देखते हुए गरीबो व असहाय लोगो की मदद के लिए अभी तक सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था स्थानीय तौर पर गांव में नही बनाई गयी, लेकिन कई समाजसेवी सगठने आगे आकर इस महान पुनीत कार्य को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में ब्लॉक के खुखुंदवा निवासी व समाजसेवी गौरीशंकर पाण्डेय की बुधवार को 5वी पुण्यतिथि पर माँ पार्वती इंटर प्राइजेज के नेतृत्व में सेफक्रीट केमिकल के द्वारा 200 गरीबो लोगो को कम्बल वितरित किया गया ।
ब्लॉक के खुखुंदवा में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के आयोजक सेफक्रीट कम्पनी के सी एण्ड एफ अविनाश पाण्डेय ने कहा की, गरीबों के बीच आकर उन्हे कम्बल प्रदान कर खुद को धन्य मानता हूं। आश्वस्त किया कि कम्बल वितरण का कार्यक्रम गरीबों को चिह्नित कर प्रत्येक वर्ष किया जायेगा। वही बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा की कम्बल वितरण का आयोजन, इस कड़कड़ाती ठण्ड में काफी पुनीत कार्य है।स्व गौरीशंकर पाण्डेय की 5वी पुण्यतिथि पर उक्त कार्यक्रम आयोजित करना काफी सराहनीय है। वही गरीब कम्बल पाकर निश्चित रूप से निहाल हुए हैं। कार्यक्रम में 200 अति गरीबों को स्व पाण्डेय की धर्मपत्नी पार्वती देवी द्वारा सहयोग कर कम्बल वितरित कराई । इस दौरान प्रदीप पांडेय, प्रशांत पांडेय , पूर्व प्रधान बाबूलाल , इंद्र कुमार , सुनील उपाध्याय, देवभूषण पाण्डेय, रतन मिश्रा, राजेश मिश्रा, शुभम आशीष तिवारी गिरी आदि लोग उपस्थित थे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

13 minutes ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

29 minutes ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

4 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

5 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

6 hours ago