बी एस एस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने किया कम्बल वितरण

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
विगत एक हफ्ते से जारी भीषण ठण्ड से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।कड़ाके की ठण्ड में सबसे ज्यादा जरूरत गर्म कपड़ों की होती है ऐसे में गरीब व लाचार तबका जाड़े की कड़कड़ाती ठण्ड में एक अदद कम्बल पाकर अपने को बेरहम मौसम से अपना बचाव कर लेता है।इस भीषण ठण्ड को देखते हुए गरीबो व असहाय लोगो की मदद के लिए अभी तक सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था स्थानीय तौर पर गांव में नही बनाई गयी, लेकिन कई समाजसेवी सगठने आगे आकर इस महान पुनीत कार्य को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में ब्लॉक के खुखुंदवा निवासी व समाजसेवी गौरीशंकर पांडेय की बृहस्पतिवार को 6वी पुण्यतिथि पर माँ पार्वती इंटर प्राइजेज के नेतृत्व में सेफक्रीट केमिकल के द्वारा 200 गरीबो लोगो को कम्बल वितरित किया गया ।
ब्लॉक के खुखुंदवा में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के आयोजक सेफक्रीट कम्पनी के सी एण्ड एफ अविनाश पांडेय ने कहा की गरीबों के बीच आकर उन्हे कम्बल प्रदान कर खुद को धन्य मानता हूं। आश्वस्त किया कि कम्बल वितरण का कार्यक्रम गरीबों को चिह्नित कर प्रत्येक वर्ष किया जायेगा। वही बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा की कम्बल वितरण का आयोजन इस कड़कड़ाती ठण्ड में काफी पुनीत कार्य है।स्व गौरीशंकर पांडेय की 6वी पुण्यतिथि पर उक्त कार्यक्रम आयोजित करना काफी सराहनीय है। वही गरीब कम्बल पाकर निश्चित रूप से निहाल हुए हैं। कार्यक्रम में 200 अति गरीबों को स्व पांडेय की धर्मपत्नी पार्वती देवी द्वारा सहयोग कर कम्बल वितरित कराई गई । इस दौरान प्रदीप पांडेय, प्रशांत पांडेय , पूर्व प्रधान बाबूलाल , इंद्र कुमार , सुनील उपाध्याय, देवभूषण पाण्डेय, रतन मिश्रा, राजेश मिश्रा, शुभम आशीष तिवारी गिरी आदि लोग उपस्थित थे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

1 minute ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

12 minutes ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

23 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

35 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

44 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

59 minutes ago