आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में सोमवार को जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का शुभारंभ किया गया। इस बैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्टेट डायरेक्टर दया शंकर मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दया शंकर मिश्र मिश्रा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवा स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं तलाश सकते हैं।
इस बैच में जनपद देवरिया के 16 विकास खंडों से कुल 30 प्रशिक्षु शामिल हुए हैं।
संस्थान के निदेशक विशाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय सोमनाथ मिश्रा, संकाय विनय शंकर मणि त्रिपाठी, कार्यालय सहायक अभिषेक तिवारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल, उम्मीदों के सवाल; मेष से मीन तक पढ़िए भाग्य का हाल!

पंचांग और राशिफल | 5 नवंबर 2026, गुरुवारपंचांग की जरूरी जानकारी (लगभग 150 शब्द)दिन: गुरुवार,…

2 hours ago

आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!

🪔 विशेष कविता | दीपावली संदेश 🪔आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!इस दीपावली…

2 hours ago

जब अकबर ने हेमू को हराया, भारत ने मंगल की ओर बढ़ाया कदम

5 नवंबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 5 नवंबर की खास जगह है। इसी…

3 hours ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को ऐतिहासिक झटका!

कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, क्या 2028 की सत्ता की पटकथा अभी से लिखी गई?…

3 hours ago

यूपी के 75 जिलों में बदले मतदान केंद्रों का गणित, 1.73 लाख बूथों पर जारी होगी नई वोटर लिस्ट

Ai निर्मित यूपी में मतदाता सूची से पहले बड़ा बदलाव! 3,786 बूथ घटे, अब 1.73…

3 hours ago