प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का जनपद में डेरा

गठबन्धन प्रत्याशियो को लड़वाने को लेकर मंथन

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह के कैम्प कार्यालय सिंह लौन उझानी रोड पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश सचिव तनवीर सफदर, प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप, प्रदेश सचिव रजनी सिंह मौजूद रही। इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जैसे एक और एक मिलकर दो होते हैं वैसे ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है। इंडिया गठबंधन के तहत जनपद में बदायूँ लोकसभा से समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव, आंवला लोकसभा से समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवारों को जिताएंगे। प्रदेश सचिव महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि भाजपा का 2014 घोषणा पत्र तो 2019 में संकल्प पत्र फेल रहा और अब गारंटी दे रहे हैं, लेकिन इनको करना कुछ नहीं। भाजपा ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया। इस क्रम में प्रदेश सचिव तनवीर सफदर ने कहा कि परिवार में कोई सदस्य नया जुड़ता है तो धीरे-धीरे आपस में रिश्ता मजबूत होता है। प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप, रजनी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सहन शक्ति को कायम रखते हुए एक दूसरे का सम्मान करना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद एवं शहर कार्यवाहक अध्यक्ष बफाती मियां ने कहा जब हम एक दूसरे का सम्मान कर आगे बढ़ेंगे तो हमारी जीत को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। इस अवसर पर सतीश मिश्रा, सुरेश सिंह राठौर, राम रतन पटेल, सुनीता सिंह, गौरव सिंह, उपासना चौहान, विरेश तोमर, अनिल उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, मोरपाल सिंह, प्रदीप सिंह, जाबिर जैदी, इखलास हुसेन, रफत अली, जाहिद, आकिल, सोनपाल सिंह, संजय कश्यप, इकरार अली, अमन खान कांग्रेसजन आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago