समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन 28 तथा राष्ट्रीय सम्मेलन 29 सितम्बर को

राष्ट्र की परम्परा। उत्तर-प्रदेश की राजनीतिक-आर्थिक स्थिति पर प्रस्ताव पारित करने के अतिरिक्त सम्मेलन में समाजवादी पार्टी की अपनी भूमिका की दिशा भी सुनिश्चित होगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा ने राजनीतिक एवं आर्थिक संकट पैदा किया है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है, उससे निबटने के लिए इन सम्मेलनों में पार्टी की कारगर भूमिका के बारे में चर्चा होगी। सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति पर भी गहन चर्चा होगी। सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का भी निर्वाचन होगा।
ज्ञातव्य है कि इन दिनों समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। जुलाई से प्रारंभ सदस्यता अभियान में बहुत बड़ी तादाद में लोग सदस्य बन रहे हैं। पार्टी के सक्रिय सदस्यों से ही सम्मेलन के प्रतिनिधि चुने जाएगें।
राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के संगठनात्मक चुनावों को संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव को सौपी गई है।
राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को भाजपा द्वारा कमजोर किए जाने, अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट, राजनीतिक दल बदल को बढ़ावा देेने तथा सामाजिक सद्भाव को खतरे में डालने पर भी विशेष चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली, बढ़ते भ्रष्टाचार और किसानों-नौजवानों के साथ धोखा आदि मसलो पर राजनीतिक-आर्थिक प्रस्तावो में प्रकाश डाला जाएगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

1 hour ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

13 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

14 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

14 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

15 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

16 hours ago