कानपुर में SSC छात्र ने की आत्महत्या, डायरी में लिखी शायरी “सब छोड़ जाते हैं…” | मोबाइल पर मिलीं 193 मिस्ड कॉल

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एसएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपनी जान दे दी।
छात्र ने अपनी डायरी के आखिरी पन्ने पर दर्द भरी शायरी लिखी —

“अब कोई उम्मीद नहीं रही इस जमाने से, सब छोड़ जाते हैं किसी न किसी बहाने से…”

20 वर्षीय विजय सिंह, जो कासगंज जिले का रहने वाला था, कानपुर के काकादेव क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार शाम उसका शव पीजी हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला।

मोबाइल पर मिलीं 193 मिस्ड कॉल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि विजय के मोबाइल पर 193 मिस्ड कॉल थीं, जिनमें से कई अनजान नंबरों से थीं।
फॉरेंसिक टीम ने मोबाइल और विजय की लिखी डायरी को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
डायरी में कुल नौ शायरियां लिखी मिली हैं, जिनमें गहरे मानसिक तनाव और निराशा के भाव झलक रहे हैं।

हॉस्टल में मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, विजय सिंह काकादेव के अंबेडकर नगर के-Block, गीतानगर स्थित जगदीश सोनकर के पीजी हॉस्टल में रह रहा था।
वह बीते तीन महीनों से कमरा नंबर 8 (तीसरी मंजिल) पर अकेला रह रहा था।
शुक्रवार शाम जब वह बाहर नहीं निकला, तो हॉस्टल के अन्य छात्रों ने पीजी मालिक को सूचना दी।
दरवाजा तोड़ने पर पुलिस को विजय का शव फंदे से लटका मिला।

परिजनों ने कही ये बात

विजय के पिता राजेश कुमार (ट्रक ड्राइवर) कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के सिनौरी खास गांव के निवासी हैं।
परिजनों ने बताया कि विजय चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और कुछ दिन पहले अपनी बीमार मां बताशा देवी से मिलने गांव गया था।

प्रेमिका से विवाद की आशंका

पोस्टमार्टम प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान परिजनों और दोस्तों ने संकेत दिया कि विजय की एक युवती से दोस्ती थी और किसी विवाद के बाद उसने वीडियो कॉल पर फंदा लगाकर आत्महत्या की।
हालांकि, पुलिस ने वीडियो कॉल वाली बात से इनकार किया है।
विजय का अंतिम संस्कार शनिवार शाम गांव में किया गया।

काकादेव में बढ़ रही आत्महत्याएं

कानपुर का काकादेव इलाका लंबे समय से प्रतियोगी छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के लिए चर्चा में है।
पिछले दो वर्षों में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं:

18 जुलाई 2023: जालौन की छात्रा विष्णु प्रिया ने जान दी।

02 दिसंबर 2024: वाराणसी के उत्कर्ष गुप्ता का शव बाथरूम में मिला।

22 अप्रैल 2025: गोंडा की नीट छात्रा करीना मिश्रा ने फंदा लगाया।

08 सितंबर 2025: हाईस्कूल छात्र सृजन पाल ने आत्महत्या की।

15 सितंबर 2025: फर्रुखाबाद की पलकधर ने विधायक हॉस्टल में जान दी।

Karan Pandey

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

2 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

2 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

4 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

4 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

5 hours ago