छठ पर्व के पावन अवसर पर अमृत सरोवर के घाटों और बेदियों की कि गयी साफ सफाई एवं रंग रोगन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत पटवध कौतुक ग्राम सभा में छठ पर्व के अंतर्गत अमृत सरोवर का साफ सफाई और रंगरोगन का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत पटवध कौतुक के प्रधान पति सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय तथा सेक्रेटरी के माध्यम से लगभग 10 दिनों से पूरे अमृत सरोवर की साफ सफाई तथा अमृत सरोवर के किनारे बने लगभग 175 बेदियों की रंगाई पुताई का कार्य अपने अंतिम चरण में चल रहा है। 5 से 10 की संख्या में मजदूर और पेंटर लगे हुए हैं जो घाटों पर बने बेदियों की पेंटिंग कर रहे हैं, और सरोवर के दोनों किनारो पर घास और कचरे की सफाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस पूरे साफ सफाई और पेंटिंग के काम की निगरानी शिवम राय व अन्य समाजसेवियों की देखरेख में चल रहा है। अमृत सरोवर पर इस साल छठ पूजन में पटवध, मानपुर, हरखपुर, सेठारी, चांदपुर, सरैया बाजार आदि समस्त ग्रामीणों की लगभग हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं, पुरुष व क्षेत्रीय जनता इकट्ठा होगी। जिसको देखते हुए वृहद पैमाने पर लाइट और सुरक्षा मानकों की व्यवस्था बनाई गई है। ग्राम प्रधान के द्वारा बरही (रस्सी) की व्यवस्था कराकर चौतरफा घाटों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से घेरा गया है।छठ पर्व पर बृहद मेले का भी आयोजन होता है। अमृत सरोवर परिसर में छठ माता की प्रतिमा भी लगाई जाती है लोग बड़ी श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन करते हैं। इस समय पूरे अमृत सरोवर की छटा, सुंदरता देखते बनती है ऐसा कयास लगाया जाता है कि, संभव है बिलरियागंज विकासखंड में इतना सुंदर और सुसज्जित अमृत सरोवर नहीं है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago