भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी डीजी ने किया दौरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा में शनिवार को शाम को एसएसबी की डीजी रश्मि शुक्ला ने भारत नेपाल बार्डर का दौरा किया। रुपईडीहा के एसएसबी चेक पोस्ट पर वाहन से उतर कर वे पैदल ही अपने अधिकारी व कर्मचारियों व पुलिस के साथ भारत नेपाल सीमा तक गयीं। उन्होंने भारत नेपाल बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था देखी।वहां पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर स्थानीय पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने एसएसबी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल बार्डर पर एसएसबी को तीन सूत्र दिए गए हैं। सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व। इन्ही सिद्धान्तों पर एसएसबी के अधिकारी व कर्मचारी काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा सटा यह सेंसेटिव बार्डर है। एसएसबी चेक पोस्ट पर जांच के लिए लग रही लंबी लाइनों पर उन्होंने कहा कि जांच आवश्यक है।
जो एसएसबी के जवान कर रहे हैं। इस के बाद वे अपने अधिकारियों के साथ रुपईडीहा के पश्चिम चकिया रोड के निकट बनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट तक गयीं।
वहां उन्होंने इंटीग्रेटेड अधिकारियों से मुलाकात की। डीजी के साथ लखीमपुर के डीआईजी, 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव, 59 वीं वाहिनीं के सहायक कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर रुपईडीहा बीओपी चेक पोस्ट के सहायक कमांडेंट वासुकी नंदन पांडेय व रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह भी अपने पूरे फोर्स के साथ वहां मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

4 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

5 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

5 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

5 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

5 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

8 hours ago