एसएसबी ने दो नेपाली महिलाओ को अफीम तस्करी में गिरफ्तार किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रमन लाल उप कमान्डेंट प्रचालन के निर्देशन में भारत नेपाल सीमा के रूपैडिहा चेक पोस्ट पर नियमित चैकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी के दौरान दो व्यक्ति नेपाल से भारत आ रहे थे दोनों व्यक्तियों पर संदेह होने पर चेकिंग की गई तथा गहन पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने बताया की हमारे पास अफीम है और इसे हमें किसी दुकान पर देना है जिससे हमें कुछ पैसे मिलने हैं इससे हम अपना जीवन-यापन करते हैं।
पकड़े गये व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने अपना नाम-बरिलाल घर्ती, उम्र 50 वर्ष, पिता-स्व.शेर बहादुर घर्ती एवं दुसरी महिला नर माया घर्ती उम्र 39 वर्ष पत्नी -बरिलाल घर्ती पता वार्ड नं पांच पवांग सिस्ने गाँव पालिका जिला रूकुम राष्ट्र नेपाल बताया। पकड़े गये व्यक्ति की जमा व तलाशी राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति व निरीक्षक सामान्य सत्येन्द्र कुमार सिंह समवाय प्रभारी रुपैडिहा व अन्य एस एस बी कार्मिक तथा पुलिस के समक्ष ली गयी तो उनके पास से 2.160 कि.ग्रा.अफीम बरामद किया गया।बरामद अफीम व दोनों अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायालय व मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपैडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

1 hour ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

5 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

5 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

5 hours ago