भारत नेपाल सीमावर्ती के कस्बे में गुरु किचन एंड रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे में गुरु किचन और रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ,रुपईडीहा कस्बे के पूर्व बस स्टेंड के निकट स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर के पास गुरु किचन एंड रेस्टोरेंट का उद्घाटन बहराइच विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य व जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर रुपईडीहा कस्बे के पूर्व प्राचार्या संस्कृत महाविद्यालय मनीराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए स्मृति शेष प्रकाश जायसवाल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का सभी ने मौन धारण किया और उन्होंने कहा की गुरु इंटीरियर प्रा.लि.लखनऊ, गुरु इंडस्ट्रीज रुपईडीहा, गुरु इंटीरियर एंड डेकोरेशन नेपालगंज व गुरु किचन एंड लाज प्रकाश जायसवाल का ही स्वप्न था अब इसे जगमोहन जायसवाल के आत्मज दीपक जायसवाल अपनी लगन व परिश्रम से साकार कर रहे हैं।
सभासद रजा इमाम रिजवी ने कहा की इस नई नगर पंचायत रुपईडीहा की शोभा इस लाज ने और बढ़ा दी है रुपईडीहा में शादी विवाह आदि समारोहों के लिए लोग नानपारा बहराइच व लखनऊ तक जाते थे मैं इस लाज के सफलता की कामना करता हूँ, इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश चन्द्र,रतन अग्रवाल, संजय वर्मा,राजेश सिंह, निर्मल अग्रवाल, पूर्व प्रधान मो0 जुबेर फारूकी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे जहां आये सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

34 minutes ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

1 hour ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

3 hours ago