खाद की किल्लत व महगाई को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

1300 बाढ़ से प्रभावित रहे किसानों को मुआवजा नही मिला तो होगा आन्दोलन-विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज देवरिया बा्ई पास पर खाद, बीज किल्लत व महगाई को लेकर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जम कर कोसा और सरकार विरोधी नारे लगाए, इस दौरान प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी हैं,तबसे किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है, आज खाद, बीज के दाम बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम भाजपा कर रही हैं। आज जिस तरह से खाद बीज के दाम बढ़े हैं, और खाद बिज की किल्लत हैं, उससे आम किसानों का जीना मोहाल हैं। आज एक तरफ जहां किसानों को खाद बिज नहीं मिल रहा हैं, वहीं बाढ प्रभावित 1300किसानों को राजस्व कर्मियों की लापरवाही से फिडिग मे खादर, बागर होने से डाटा अनसीडेड हो गया है, जिससे 1300 सौ किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, अगर इन किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आन्दोलन करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से अमित यादव, विपीन सिंह, विकास यादव, अजित कुमार, कृष्ण मोहन यादव, अनिल शर्मा, सुरेश वर्मा, विजय सिंह ,राजन तिवारी, मानविर सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

13 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

13 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago