जर्जर सड़को व जन समस्याओं को लेकर सपाईयों ने किया धरना प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

भाजपा सरकार ने दिया आम जनता को धोखा – स्वामीनाथ भाई

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।क्षेत्र के टेकुआ चौराहे पर रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई के नेतृत्व में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना सभा का आयोजन किया गया।अंत में मांगो का पत्रक तहसीलदार बरहज को सौंपा गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बरहज के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि आज आम जनता भाजपा सरकार में पूरी तरह से परेशान हो गई है। क्षेत्र की अधिकांश सड़के पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। टेकुआ से गड़ेर ,देवरिया से बेलडांड, सोनाड़ी से बरौली,नदुआ से भरहां होते हुए बरहज मार्ग, कपरवार से महेन मार्ग,करुअना से मगहरा सलेमपुर मार्ग एकदम चलने लायक नही है। सरकारी अस्पताल में दवाओं का अभाव है।इस सरकार ने अपने एक भी चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। देशराज यादव ने कहा कि रामजानकी मार्ग में जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उनको बाजार मूल्य से चार गुना अधिक दाम दिया जाए।सलेमपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है, नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है।ओमप्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही अब इन नौजवानों को रोजगार दे पाएगी।धरना सभा को जिला पंचायत सदस्य कलक्टर शर्मा, बंदना कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद,रामनरेश यादव, रमाशंकर यादव, विजयशंकर सिंह, हरिकेश यादव, शिवलोचन चौहान,राजेश ठाकुर, गनेश गुप्ता, आदि ने सम्बोधित किया । अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष भलुअनी ओमप्रकाश यादव व संचालन देशराज यादव ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

2 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

2 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

3 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

4 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

4 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

4 hours ago