महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पी जी कालेज के प्रांगण में जनपद महराजगंज के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय द्वितीय महराजगंज महोत्सव का उद्घाटन सांसद व वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद महराजगंज की कला व संस्कृति से संपूर्ण भारतवर्ष को अवगत कराने के लिए महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जनपद महराजगंज 02 अक्टूबर 1989 को स्थापना के उपरांत अबतक 34 वर्ष पूर्ण हो चुका हैं। उन्होंने महाभारत काल से लेकर विभिन्न ऐतिहासिक कालों जनपद के विभिन्न स्थलों के उल्लेख के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कन्हैया बाबा स्थान के रामग्राम स्तूप होने अनेक प्रमाण मिले हैं, जिसको मजबूत आधार प्रदान करने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने देव दह का उल्लेख करते हुए दोनो स्थानों पर किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की।
मंत्री ने जनपद की कृषि विविधता व इसमें मौजूद निर्यात की संभावनाओं और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन और इसके परिणाम स्वरूप बीमारियों में आई गिरावट के बारे लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सपना हर हाथ को काम उपलब्ध कराना है और इसके लिए जनपद में बड़े स्तर पर मनरेगा पार्क व खेल स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए मेरा तालाब मेरी आजीविका अभियान, एक जनपद एक उत्पाद और 1746 स्वयं सहायता समूह के गठन द्वारा लोगों को आजीविका प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में सरकार ने सोहगी बरवा ईको–पर्यटन, ट्रामा रेल, दर्जनिया ताल सहित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद के विकास की भी बात की। मंत्री ने चंद्रयान–3 में जनपद के लोगों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे जनपद मे प्रतिभाओं की कमी नही है। इसका प्रमाण यहां पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां और विज्ञान प्रदर्शनी में उनके मॉडल हैं। उन्होंने सभी लोगों को महोत्सव के लिए बधाई देते हुए इसके सफल आयोजन के लिए प्रशासन की भी प्रशंसा की।इससे पूर्व विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि जनपद में लगातार दूसरे वर्ष महराजगंज महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। जनपद लगातार प्रगति के विभिन्न संकेतकों पर प्रगति कर रहा है। महोत्सव इस उपलब्धियों की खुशी को साझा करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक यहां पर आप लोगों को स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों व छात्रों की प्रतिभाओं को देखने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना सहयोग देने के लिए जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आयोजन में लगे सहयोगी कर्मियों कलाकारों और विशेषकर अलग–अलग विद्यालयों के बच्चों को धन्यवाद दिया।
धन्यवाद ज्ञापन अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने किया।इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया और प्रदर्शनी में विभिन्न विज्ञान मॉडलों के विषय में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए लोकल फार वोकल/ स्थानीय स्तर पर निर्मित कार्पेट,रेशम साड़ी, मिट्टी से बनी वस्तुएं, खाद्य पदार्थ की स्टालों का निरीक्षण कर शिल्पकारों के हाथ के काम की सराहना की।उद्घाटन कार्यक्रम सबसे पहले नन्ही बच्ची परी अग्रवाल द्वारा गणेश बन्दना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। गणेश वन्दना में नृत्य प्रतिभा को देख दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी । इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के बच्चियों व बच्चों द्वारा गणेश वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी गई। इस अवसर पर मार्डन इन्टरनेशनल स्कूल, जी जी आई सी, सेन्ट जोसेफ, दीन दयाल इन्टर कालेज, डा अम्बेडकर पब्लिक स्कूल,स्व सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कालेज भिटौली, सहित विभिन्न विद्यालय के बच्चियों ने खूबसूरत रंगोली बनाकर लोगो की तारीफ बटोरी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…
हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…