खेल को सौहार्दपूर्ण भाव से खेलना चाहिए- दीपक मिश्र

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नवसृजित नगर पंचायत भलुअनी के गोविन्द बल्लभ पन्त (पटखौली)वार्ड संख्या 8 में इण्डिया क्रिकेट क्लब का रात्रिकालीन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका बाबा ने फीता काटकर, शुभारम्भ करने के पश्चात खिलाड़ियो का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि, खेल को सौहार्दपूर्ण भाव से खेलना चाहिए, जो खिलाड़ी अपने अथक प्रयास से टीम में स्थान पाकर खेलता है, वही एक दिन राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उभर कर देश का नाम रोशन करता है।

उन्होंने दोनों टीमों का परिचय प्राप्त व टास उछालकर मैच की शुरुआत की। टास सोनाडी के कप्तान किशन जायसवाल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सोनाडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 87 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें समीर ने 66 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में पिपरा शिवपुर की टीम निर्धारित 8 ओवर में 24 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस अवसर पर भाजपा के सुनील जायसवाल, मेजर कुलदीप सिंह, दिनेश गुप्ता, विनोद कुमार सिंह (गुड्डू), पवन सिंह, धनेश पटेल, अरुण सिंह, नवनीत पाठक, शौर्य सिंह, अनुपम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

1 hour ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

2 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

2 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

2 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

2 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

3 hours ago